राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हंस फाउंडेशन ने हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन सेवा की

देहरादून, 31 जुलाई  (उहि )।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आशीर्वाद वाटिका, डोईवाला देहरादून में कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल के पिता स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला विधानसभा के केशवपुरी में संस्कार केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कार्य किए जाने एवं क्रीडा क्षेत्र में क्रीड़ा मैदान बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल ने संपूर्ण जीवन  समाज सेवा के लिए समर्पित किया। स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल जी के पुत्र  प्रेम चंद्र अग्रवाल के अंदर भी वही ललक दिखाई पड़ती है।

कार्यक्रम में संस्थापक हंस फाउंडेशन मंगला माता जी, श्री भोले जी महाराज, प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युद्धवीर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक बृजभूषण गैरोला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन ने हमेशा  सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन सेवा का कार्य किया है। कोरोना काल में हंस फाउंडेशन द्वारा गरीबों की मदद की गई एवं मरीजों तक ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां पहुंचाई गई।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी ने हमेशा गरीबों के हितों एवं समाज के उत्थान हेतु कार्य किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शिशु / विद्या मंदिर खोलने का बेड़ा उठाया। संघ के कार्यों में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर सालों से लगातार वृक्षारोपण के कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!