Front Page

चारधाम यात्रा मार्गों के सुधार को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मानसून से पहले कार्य पूरे करने के निर्देश

देहरादून, 30अप्रैल । मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरुस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि कार्यों की स्पष्ट प्राथमिकता तय करते हुए समयबद्ध ढंग से सभी कार्यों को पूर्ण कराया जाए। साथ ही, चारधाम यात्रा मार्गों पर जहां-जहां बॉटलनेक्स की समस्या है, वहां सुधार कार्य तेजी से किया जाए और आवश्यक उपकरणों व मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में डीजी बीआरओ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एनएचएआई एवं टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

देहरादून, गुरुवार। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरुस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि कार्यों की स्पष्ट प्राथमिकता तय करते हुए समयबद्ध ढंग से सभी कार्यों को पूर्ण कराया जाए। साथ ही, चारधाम यात्रा मार्गों पर जहां-जहां बॉटलनेक्स की समस्या है, वहां सुधार कार्य तेजी से किया जाए और आवश्यक उपकरणों व मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में डीजी बीआरओ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एनएचएआई एवं टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!