कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की बरसी

Spread the love
देहरादून, 7 सितम्बर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की बरसी पर पार्टी ने आज एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए संकल्प लिया कि केंद्र तथा राज्य की जनविरोधी सरकार के विरुद्ध सतत संघर्ष किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा की जब ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ चल रही थी, तो इसे असफल करने के कई षड्यंत्र हुए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली एक उन्होनें कहा कि जुड़ा हुआ भारत किसे परेशान कर सकता है? वे कौन सी ताकतें हैं जो अब ‘भारत’ को ‘इंडिया’ से भिड़वा रही हैं? आज यह सवाल बेहद जरूरी है, क्योंकि यह देश के वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की आज ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की पहली वर्षगांठ पर मैं लाखों निडर भारतीयों का धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा मीलों और किलोमीटरों में नहीं नापी जा सकती है। यह यात्रा सैकड़ों भाषाएं, लाखों आहें, करोड़ों उम्मीदें के रास्ते से होते हुई भारत के दिल में समा गई। यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। यात्रा अभी चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं। यात्रा जारी है – नफरत मिटने तक, भारत जुड़ने तक।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति में एक बेहद परिवर्तनकारी घटना थी। यह यात्रा बढ़ती आर्थिक असमानताओं, बढ़ते सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही जैसे विषयों पर केंद्रित थी। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अपने मन की बात नहीं की बल्कि इस अवसर का इस्तेमाल जनता की चिंता को सुनने के लिए किया।
यह यात्रा अलग-अलग रूपों में आज भी जारी है। यह देश भर में छात्रों, ट्रक ड्राइवर्स, किसानों और कृषि श्रमिकों, मैकेनिकों, सब्जी व्यापारियों, डैडम् के साथ राहुल गांधी की मुलाकातों एवं मणिपुर में उनकी उपस्थिति के साथ-साथ लद्दाख की उनकी सप्ताह भर की विस्तारित यात्रा से स्पष्ट है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत द्वारा किया गया। भारत जोडों पदयात्रा का समापन कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों का स्मरण कर पुष्पांजली अर्पित की गयी।
यात्रा में मुख्य रूप से उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक आदेश चैहान, मनोज तिवारी, राजेन्द्र भण्डारी, मदन बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, विरेन्द्र जाती, रवि बहादुर, सुमित हृदयेश, काजी निजामुददीन, जिलाध्यक्ष देहरादून डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पछुवादून अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल, परवादून अध्यक्ष मोहित उनियाल, राकेश सिंह मियां अध्यक्ष ऋषिकेश, पुरोला जिलाध्यक्ष दिनेश चैहान, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सुर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी पी0के0 अग्रवाल, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, युवा कंाग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, एस0सी0 अध्यक्ष दर्शन लाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता सुजाता पाॅल, राजबीर चैहान, मीडिया सलाहाकार अमरजीत सिंह, महन्त विनय सारस्वत, अशोक वर्मा, राजीव महर्षि, महेन्द्र नेगी गुरूजी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, मनीष नागपाल, अभिनव थापर, पूरन सिंह रावत, पिया थापा, विशाल मौर्य, शान्ति रावत, अनिल भाष्कर, शशि सेमवाल, लक्ष्मण नेगी, शिवा वर्मा, सरत शर्मा, आर्यन राठौर, श्याम सिंह चैहान, नजमा खान, अनुराग मित्तल, मोहन काला, प्रभुलाल बहुगुणा, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, देवेन्द्र सिंह, रेनु नेगी, निर्मला थापा, शिवानी मिश्रा, पूनम कण्डारी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!