महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गौचर में प्रदर्शन किया
गौचर, 31 अगस्त (गुसाईं) । प्रदेश में लगातार महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित होकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर मनोज नेगी, अर्जुन नेगी, जगदीश कनवासी, विजयराज,पूरण सिंह, संतोष कोहली, सूरसिंह नेगी, राजेंद्र आर्य,भगत सिंह , रामलाल,शंभूलाल, पंकज नेगी,अजय किशोर भंडारी, आशुतोष सिंह, संदीप नेगी, रघुनाथ सिंह, मुरारी लाल , हरीश नयाल, आदि कई लोग मौजूद थे। दूसरी ओर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आन्दोलन शनिवार को 15 वें दिन भी जारी रहा।