राजनीति

राहुल की सदस्यता समाप्त किए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने गौचर में धरना दिया

–गौचर से दिगपाल गुसाईं —
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल की सदस्यता समाप्त किए जाने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर केंद्र सरकार की सद्बुद्धि की कामना की।


रविवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में दिए गए धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद यह प्रतीत हो रहा है कि देश में लोकतंत्र जैसी कोई व्यवस्था है ही नहीं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए बदले की भावना से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करनें तथा देश को लूटने व बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे इस अलोकतांत्रिक व तानाशाही पूर्ण रवैए के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,नगर महामंत्री मनोज नेगी,नगर महामंत्री महांबीर नेगी,पी सी सदस्य विजय प्रसाद डिमरी, जगदीश कनवासी, हरीश नयाल,सन्तोष कोहली, भवानी लाल, हरीश कुमार,दीपक नेगी पूरण नेगी,प्रेम नेगी,गिरीश शाह,सन्तोष सिंह, प्रदीप बिष्ट,भरत सिंह नेगी,पंकज नेगी,भानूराज ,दिनेश लाल,कैलाश रावत,जय नेगी,सुरेन्द्र सिंह नेगी,रफीक अहमद, विभांशु बर्त्वाल,राजेन्द्र सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!