नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विभागीय परिषद गठन के साथ विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

नरेंद्रनगर, 4 मई। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बीबीए, बीसीए तथा बीएससी गृह विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में विभागीय परिषद का गठन किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में स्लाइड क्वेस्ट, इन्फोग्राफिक्स डिजाइनिंग, लोगो डिजाइनिंग, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी शामिल रहीं, जिनमें तीनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

बीएससी गृह विज्ञान विभाग की वर्ष 2025-26 की विभागीय परिषद में शालू प्रजापति को अध्यक्ष, आयुषी गंगोटी को उपाध्यक्ष, निशा पुंडीर को सचिव, साक्षी को सह-सचिव तथा वंशिका को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं बीसीए विभाग में दीपक अमोल अध्यक्ष, आयुष भंडारी उपाध्यक्ष, राजन सचिव, सागर सह-सचिव और निर्मल कैंतुरा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीबीए विभाग में ध्रुव भट्ट अध्यक्ष, शिवम रावत उपाध्यक्ष, अक्षत भंडारी सचिव, अजेंद्र पोखरियाल सह-सचिव तथा वंश पुंडीर कोषाध्यक्ष चुने गए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रणिता नंद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अर्जित ज्ञान के आधार पर स्वरोजगार के अवसरों पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कक्षाओं में नियमित उपस्थिति और यूनिफॉर्म के पालन के निर्देश भी दिए।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. राजपाल रावत, डॉ. सुधा रानी, डॉ. नताशा, डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ. अंकित रावत और डॉ. रंजना जौहरी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. ज्योति तथा बीसीए की छात्राएं दिया जोशी और नैंसी ने किया। कार्यक्रम का छायांकन विशाल त्यागी द्वारा किया गया।
अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रयोगशाला सहायक सोनिया सैनी, शीशपाल, अजय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
