स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को प्रशासन ने किया सम्मानित

Spread the love

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट —
थराली, 26 मई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरकार के निर्देशों पर थराली तहसील प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को एक तहसील कार्यालय में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारियों ने उनकी समस्याएं जाने एवं उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को तहसील थराली के सभागार में देवाल, थराली, व नारायणबगड़ ब्लाकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनकी समस्याएं जाने का प्रयास किया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल ने प्रदेश सरकार के इस सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक रोड पहुंचाने एवं निर्मित सड़कों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर रखने की मांग की। इसके साथ ही स्कूल, कालेजों के साथ ही अन्य सरकारी भवनों को भी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर तहसील प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उनके उत्तराधिकारी की निजी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेनानियों के परिजन बख्तावर सिंह नेगी, रघुवीर सिंह खत्री, रामा देवी भंडारी, यशपाल सिंह,दर्शन सिंह नेगी, कैलाश बिष्ट ,हरेंद्र सिंह , तुलसी देवी ,केशर सिंह, चंद्र सिंह रावत , गोमती देवी ,दर्शन रावत, ललिता देवी , दीवान सिंह बिष्ट, सुजान सिंह नेगी सहित कई परिजनों ने समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!