धामी ही उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे : 23 मार्च को होगी दूसरी बार ताजपोशी

Spread the love

देहरादून, 21 मार्च (उहि)। पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखण्ड के 12 वें मुख्यमंत्री होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार सांय आयोजित भाजपा विधानमण्डल दल की बैठक में औपचारिक तौर धामी के चयन की औपचारिक घोषणा कर दी गयी। धामी को पहली बार गत वर्ष 4 जुलाई को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पद के लगभग एक दर्जन दावेदारों को दरकिनार कर आखिरकार पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा कर दी गयी। भाजपा ने गत विधानसभा चुनाव धामी के नेतृत्व में ही लड़ा था और उसी समय घोषणा कर दी गयी थी कि अगर भाजपा प्रदेश की सत्ता में वापसी करती है तो धामी ही मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि धामी स्वयं खटीमा से चुनाव हार गये थे। इसीलिये भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार खड़े हो गये थे। ये दावेदार विधायकों में से भी थे और सांसदों में से भी थे। दावेदारों की भरमार के कारण भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री के चयन पर तत्काल निर्णय नहीं ले पाया।

धामी का शैक्षणिक जीवन

लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) स्नातक (BA),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)

धामी का सामाजिक जीवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – 32वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश

धामी का राजनीतिक जीवन

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार 20002 से 2008 तक)

विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )

राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड (2016से अब तक)

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2012-2017 )

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2017-2022 )

मुख्यमंत्री उत्तराखंड 4 जुलाई 2021 – से अब तक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *