डीएम उत्तरकाशी ने हर्षिल एवं झाला में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
*झाला में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रीप परियोजना से निर्मित सामुदायिक भवन के शीघ्र हस्तांतरण के दिये निर्देश*हर्षिल में प्रस्तावित अस्थायी आपातकालीन परिचालन केंद्र के लिए जल्दी पूरी करें औपचारिकताएं: डीएम*

उत्तरकाशी, 10 अक्टूबर। शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल एवं झाला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रस्तावित सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झाला स्थित कोल्ड स्टोरेज का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा संबंधित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने झाला में रीप परियोजना के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि भवन का उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने हर्षिल स्थित उद्यान ग्राउंड में सीएमबीएडीपी योजना अंतर्गत भवन के प्रथम तल पर प्रस्तावित आपातकालीन परिचालन केंद्र के लिए चिह्नित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित केंद्र की स्थापना के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं, अभिलेखीय कार्यवाही और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएं, ताकि केंद्र की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई समय से की जा सके।
इस दौरान डीटीडीओ खुशाल नेगी, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, आपदा कंसल्टेंट जय पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

