Front Pageआपदा/दुर्घटना

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं

 

हर महीने की नौ तारीख को होगा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण, भूदेव ऐप पर भी मिलेगा अलर्ट

देहरादून, 8 अक्टूबर। उत्तराखंड में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सायरन बजाए जाएंगे। यह किसी वास्तविक भूकंप की चेतावनी नहीं, बल्कि राज्य में स्थापित चेतावनी प्रणाली का पूर्व निर्धारित परीक्षण होगा। इसका उद्देश्य लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराना और भूकंप जैसी आपदा के समय सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। राज्य सरकार ने प्रत्येक महीने की नौ तारीख को सुबह 11 बजे इस प्रणाली का नियमित परीक्षण करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!