Front Page

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, 17 सीटों पर सस्पेन्स जारी, हरक सिंह, धस्माना, किशोर , रंजीत का टिकट भी लटका

देहरादून,23 जनवरी(उही)।कांग्रेस ने दस दिन की मशक्क्त के बाद विधानसभा चुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

शनिवार रात पौने बारह बजे कांग्रेस ने सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चकराता और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन मंगलौर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट के टिकट भी तय कर दिए गए हैं। इन 53 लोगों में कांग्रेस ने वर्ष 2017 में चुनाव लड़े नौ नेताओं के टिकट काट दिए हैं। हाल में भाजपा से छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य को भी पहली लिस्ट में रखा गया है।कांग्रेस 53 उम्मीदवारों की पहली सूची में सिर्फ तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। बची हुई 17 सीटों में भी महिला को उम्मीदवारों को टिकट मिलने की काफी कम संभावना है। पार्टी ने मसूरी सीट से गोदावरी थापली, भगवानपुर सुरक्षित से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

 

पूर्व सीएम हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रणजीत रावत को सल्ट से मैदान में उतार जा सकता है। शनिवार को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में अभी इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दो दिन से जारी स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की बैठक में यह विषय आया है। रावत कैंप कोशिश कर रहा है कि रामनगर सीट से प्रबल दावेदार रणजीत सिंह रावत खुद को सल्ट सीट पर शिफ्ट करने को सहमत हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!