पर्यावरण

भारत में वन और वृक्ष आवरण में 7,449 वर्ग किलोमीटर की हुई वृद्धि

 

Forest Survey of India (FSI), Dehradun, an organization under the Ministry carries out the assessment of forest cover biennially. As per the latest India State of Forest Report (ISFR) 2021, the total forest cover of the country is 7,13,789 square kilometers which is 21.71% of the geographical area of the country. The forest and tree cover has increased by 7449 square kilometers as per the assessment in ISFR 2021 in comparison to the assessment in ISFR 2017. As there is no loss of forest and tree cover, the question of an increase in emission of carbon dioxide due to loss of forest & tree cover does not arise.

 

नयी दिल्ली, 2  दिसंबर।  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन एक संगठन भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई), देहरादून हर दो साल में वन क्षेत्र का आकलन करता है। देश में वनाच्छादित क्षेत्र की स्थिति की नवीनतम रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2021 के अनुसार, देश का कुल वनाच्छादित क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत है। पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में वनाच्छादित क्षेत्र का राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने  सदन को बताया कि  आईएसएफआर 2017 के आकलन की तुलना में आईएसएफआर 2021 के आकलन के अनुसार वन और वृक्ष आवरण में 7,449 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। चूंकि वन और वृक्ष आवरण में कोई कमी नहीं हुई है, इसलिए वन और वृक्ष आवरण में कमी के कारण कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में वृद्धि का सवाल ही नहीं उठता है।

उन्होंने  सदन को बताया कि भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 और ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच डेटा के बीच विरोधाभास इन दोनों रिपोर्टों में अपनाई गई वन आवरण और वृक्ष आवरण की परिभाषा में अंतर के कारण हो सकता है।

वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 को 4 अगस्त, 2023 के राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से संशोधित किया गया और संशोधित प्रावधान 1 दिसंबर, 2023 से प्रभावी हुए। संशोधनों को वनों के संरक्षण, प्रबंधन और पुनर्स्थापन को बढ़ावा देने, पारिस्थितिक रूप से सतत विकास का समर्थन करने, पारिस्थितिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, वनों से संबंधित सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित करने और कार्बन में कमी पर जोर देते हुए आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लागू किया जा रहा है।

अनुलग्नक

 

आईएसएफआर 2017 से आईएसएफआर 2021 तक वन क्षेत्र का राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार विवरण

 

(क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर में)

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र भौगोलिक क्षेत्र आईएसएफआर 2017 आईएसएफआर 2019 आईएसएफआर 2021
आंध्र प्रदेश 1,62,968 28,147 29,137 29,784
अरुणाचल प्रदेश 83,743 66,964 66,688 66,431
असम 78,438 28,105 28,327 28,312
बिहार 94,163 7,299 7,306 7,381
छत्तीसगढ 1,35,192 55,547 55,611 55,717
दिल्ली 1,483 192.41 195.44 195
गोवा 3,702 2,229 2,237 2,244
गुजरात 1,96,244 14,757 14,857 14,926
हरियाणा 44,212 1,588 1,602 1,603
हिमाचल प्रदेश 55,673 15,100 15,434 15,443
झारखंड 79,716 23,553 23,611 23,721
कर्नाटक 1,91,791 37,550 38,575 38,730
केरल 38,852 20,321 21,144 21,253
मध्य प्रदेश 3,08,252 77,414 77,482 77,493
महाराष्ट्र 3,07,713 50,682 50,778 50,798
मणिपुर 22,327 17,346 16,847 16,598
मेघालय 22,429 17,146 17,119 17,046
मिजोरम 21,081 18,186 18,006 17,820
नगालैंड 16,579 12,489 12,486 12,251
ओडिशा 1,55,707 51,345 51,619 52,156
पंजाब 50,362 1,837 1,849 1,847
राजस्थान 3,42,239 16,572 16,630 16,655
सिक्किम 7,096 3,344 3,342 3,341
तमिलनाडु 1,30,060 26,281 26,364 26,419
तेलंगाना 1,12,077 20,419 20,582 21,214
त्रिपुरा 10,486 7,726 7,726 7,722
उत्तर प्रदेश 2,40,928 14,679 14,806 14,818
उत्तराखंड 53,483 24,295 24,303 24,305
पश्चिम बंगाल 88,752 16,847 16,902 16,832
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 8,249 6,742 6,743 6,744
चंडीगढ़ 114 21.56 22.03 22.88
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 602 227.49 227.49 227.75
जम्मू और कश्मीर ** 2,22,236 23,241

 

21,358 21,287
लद्दाख 2,254 2,272
लक्षद्वीप 30 27.10 27.10 27.10
पुदुचेरी 490 53.67 52.41 53.30
कुल योग 3,287,469 7,08,273 7,12,249 713,789

*आईएसएफआर 2019 से जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!