Front Page

देश में 3697 प्राचीन संरक्षित स्मारक/क्षेत्र : उत्तराखंड में यह संख्या 44 हुयी

There are 3697 ancient monuments and archaeological sites and remains declared as of national importance by and under the Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains Act, 1958 in the country. The Archaeological Survey of India (ASI) maintains these monuments and sites declared as of national importance based on their requirement in order to preserve them in their originality and pass them on to future generations. The temple of Kedarnath, District Rudraprayag, Uttarakhand which was damaged due to a cloud burst in 2013, was restored by ASI.

 

नयी दिल्ली, 2  दिसंबर।  देश में 3697 प्राचीन स्मारकों तथा पुरातत्व स्थलों एवं अवशेषों को प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत राष्ट्रीय महत्व का घोषित किया गया है। राज्यवार विवरण अनुलग्नक में दिए गए हैं।

यह जानकारी सोमवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी। उन्होंने  सदन को बताया कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर, जो 2013 में बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, का एएसआई द्वारा नवीकरण कर दिया गया है।

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) राष्ट्रीय महत्व के घोषित इन स्मारकों और स्थलों का रखरखाव उनकी आवश्यकता के आधार पर करता है, ताकि उन्हें उनकी मौलिकता में संरक्षित किया जा सके और उन्हें भावी पीढ़ियों को सौंपा जा सके।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर, जो 2013 में बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, का एएसआई द्वारा नवीकरण कर दिया गया है।

 

 

 

अनुलग्नक

देश में संरक्षित स्मारकों और संरक्षित क्षेत्रों की राज्यवार संख्या

 

क्र. सं. राज्य  संरक्षित स्मारक/ क्षेत्र
  आंध्र प्रदेश 135
  अरुणाचल प्रदेश 03
  असम 55
  बिहार 70
  छत्तीसगढ 46
  दमन एवं दीव (यूटी) 11
  गोवा 21
  गुजरात 205
  हरियाणा 91
  हिमाचल प्रदेश 40
  जम्मू एवं कश्मीर (यूटी) 56
  झारखंड 13
  कर्नाटक 506
  केरल 29
  लद्दाख (यूटी) 15
  मध्य प्रदेश 291
  महाराष्ट्र 286
  मणिपुर 01
  मेघालय 08
  मिजोरम 01
  नागालैंड 04
  एन.सी.टी. दिल्ली 173
  ओडिशा 81
  पुडुचेरी (यूटी) 07
  पंजाब 33
  राजस्थान 163
  सिक्किम 03
  तेलंगाना 08
  तमिलनाडु 412
  त्रिपुरा 08
  उत्तर प्रदेश 743
  उत्तराखंड 44
  पश्चिम बंगाल

 

135
  कुल 3697

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!