Front Page

देवाल से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 4 बच्चों की डूबने से मौत : क्षेत्र में छाया मतम

–थराली से हरेंद्र बिष्ट —

विकासखंड मुख्यालय देवाल से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 आयु वर्ग के 4 बच्चों की डूब जाने से दर्दनांक मौत हो गई हैं। ।इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चारों बच्चे दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी लापता बच्चों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कल कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में बच्चों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोगों घटनास्थल पर पहुंच गया। चारों नाबालिग बच्चों के शव कैल नदी में पानी के अंदर पड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार इनमें धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह,सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट, एवं इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा सम्मिलित है। समाचार लिखे जाने तक शव को पानी से बाहर निकाले जा सके हैं। पुलिस एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ का इंतजार किया जा रहा है। घरों बच्चे राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक अध्ययनरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!