गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया
गजा (टिहरी), 26 दिसंबर (उनियाल)। गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लसेर, चाका,पोखरी, गजा पहुँच कर जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संसदीय चुनाव जीतने के बाद अनिल बलूनी पहली बार देवप्रयाग होते हुए लसेर, चाका, पोखरी, गजा पहुंचे।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। निकाय आचार संहिता लगने के कारण वह सभा नहीं कर पाये। सांसद ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए संवाद किया और कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा में मुझे सर्वाधिक मत मिले हैं यह कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हुआ है।
कहा कि भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं को इसी तरह निकाय चुनाव में भी संगठित होकर काम करना चाहिए। चुनाव आचार संहिता होने के कारण कोई घोषणा नहीं कर पाये। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया, उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव समपन्न होने के बाद वह गजा आयेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर ऋषिकेश सह प्रभारी नलिन भट्ट, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती,भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंत्री गजेंद्र खाती, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खाती, घंटाकर्ण मंदिर समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण, भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, निवर्तमान प्रधान सुरेन्द्र सिंह नेगी, बीर सिंह असवाल, विजय राम उनियाल, दीवान सिंह खडवाल, विलेंदर सिंह असवाल, महावीर सिंह असवाल, आशीष चौहान, शैलेन्द्र सिंह चौहान, आनंद सिंह खाती, विक्रम सिंह खाती, श्रीमती पाना देवी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लसेर, चाका, पोखरी मे भी सांसद अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।