आपदा/दुर्घटना

गोदियाल ने लगाया सरकार पर आपदा प्रबंधन में विफल होने का आरोप

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 7 सितम्बर । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार को राज्य में इस वर्ष आई दैवी आपदा से निपटने में पूरी तरह असफल होने का आरोप लगाया।

शनिवार को थराली पहुंचे गणेश गोदियाल का कांग्रेसियों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके बाद थराली ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गोदियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि।

इस वर्ष पूरे राज्य में भारी आपदा आई जिससे निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित रही हैं।आज भी राज्य के कई गांवों सड़कों के टूटने के कारण यातायात से वंचित पड़ें हुए हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि इसका जीता-जागता उदाहरण थराली विधानसभा के रतगांव हैं जो कि आपदा के चार माह बाद भी यातायात के लिए नही खुल पाया है। इसके अलावा थराली-सूना समेत कई अन्य गांवो को जोड़ने वाले पुल का निर्माण एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नही हो पाया है।

गोदियाल ने थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। गोदियाल ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आल वेदर रोड जगह जगह भूस्खलन के कारण मलवें से पटा हुआ हैं। किंतु सरकार इस को हटाने के लिए तैयार नही हैं।

उन्होंने शराब की दुकानों की उपदुकानो को खोल कर गांव- गांव शराब परोसने का कड़ा विरोध किया।गोदियाल ने गैरसैण सत्र को केवल 3 दिनों तक चलाने को औपचारिकता बताते हुए कम-से-कम गैरसैण में 15 दिन का सत्र चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, थराली ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत, उमेश पुरोहित, गजेन्द्र रावत,संदीप पटवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!