सुदूर घेस और हिमनी गांवो में इन दिनों गोलू देवता की पूजा की धूम

Spread the love

-थराली से हरेंद्र बिष्ट –

गुरुवार को घेस एवं हिमनी गांव में दशियु (गोलू देवता) विशेष पूजा मेले की धूम बनी हुई हैं। जहां घेस गांव में 16 एवं हिमनी गांव में 13 वर्षों के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है।

घेस एवं हिमनी गांव में आज सुबह से ही गोलज्यु देवता की 16 एवं 13 वर्षों के बाद विशेष आयोजन किया जा रहा हैं। इस आयोजन के लिए दोनों गांव के साथ ही आसपास के अन्य गांवों के गोलू देवता काफी संख्या में भाग लेते रहे। गुरुवार को प्रात:काल से ही दोनों गांव के गोलज्यु,काली,मदन दानू,छरमल दानू,भूमियाल देवताओं के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर के बाद दोनों ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर देवताओं के पशुवाह नाचते रहे जोकि ढोल-नगाड़ों,बाजे भुकंरो, मंजीरों की थाप पर देर तक नाचते हुए लोगों को आशीर्वाद देते रहे।

हिमनी ने पुजारी पूर्व सुबेदार मेजर हरचंद सिंह दानू,मदन सिंह दानू, प्रधान हीरा देवी उपप्रधान प्रदीप सिवानी ने बताया कि इससे पहले दशियु मेले का आयोजन 2009 में हुआ था। जबकि घेस की प्रधान कलावती देवी, उपप्रधान धन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान मदन सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि घेस गांव में दशियु 2007 में आयोजित हुई थी उसके बाद इसका आयोजन आम जनता की सहभागिता के साथ किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!