क्षेत्रीय समाचार

गौचर की गुंजन खोनियाल बनी असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स

गौचर, 31 अगस्त (गुसाईं )। पालिका गौचर क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी गुंजन खोनियाल के यू के पी एस सी की परिक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त होने पर उनके परिजनों व क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।

मूल रूप से जनपद रूद्रप्रयाग के डांगी गुनांऊ निवासी विनोद खोनियाल पिछले 14 वर्षों से गौचर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 में अपना मकान बनाकर रहते हैं। गुंजन ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई ऊ प्रा वि चोपता से की है। 12 वीं तक की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गौचर से हासिल की।

इसके पश्चात बी एस सी हें नं ग वि विद्यालय तथा एम एस सी की पढ़ाई देहरादून के एस जी आर आर विद्यालय से पर्यावरण विज्ञान से की है। 2021 में हुई यू के पी एस सी की परिक्षा गुंजन ने पहली ही बार में उत्तीर्ण कर दी थी। अब उनको असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त मिलने पर उनके परिजनों ने बिटिया की कामयाबी पर खुशी जताई है।

गुंजन के पिता विनोद खोनियाल सहायक अध्यापक तथा माता सीमा खोनियाल ग्रहणी हैं। गुंजन का भाई आदर्श खोनियाल वर्तमान में सोसियल मीडिया इंफूएंकर है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, निवर्तमान पालिका सभासद अनिल नेगी, देवेंद्र नेगी,अजय किशोर भंडारी,कालिंका मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, खुशाल सिंह असवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए गुंजन को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!