आज 28 अगस्त शुक्रवार प्रातः की खास खबरें
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खबरे7
-
नेपाल में महाविनाश, 392 की मौत: नेपाल में ग्लेशियर टूटने और मलबे से भोटेकोशी व त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। अब तक 392 लोगों की जान जा चुकी है और 1500 से अधिक लोग लापता हैं। अगले 72 घंटे भारी रहने की चेतावनी जारी की गई है।
-
भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन: नेपाल आपदा में फंसे 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 227 भारतीयों की तलाश जारी है।
-
कानपुर में प्लेन क्रैश: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज के पास प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट को ले जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
-
रक्षा मंत्री का बयान: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ड्रोन और मिसाइल तकनीक के इस आधुनिक दौर में भी युद्ध के मैदान में जमीनी स्तर पर टैंकों की भूमिका बहुत आवश्यक है।
उत्तराखंड की खबरें
-
13 संवेदनशील ग्लेशियर झीलों की निगरानी: नेपाल त्रासदी के बाद उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की 13 अति-संवेदनशील ग्लेशियर झीलों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) लगाने के निर्देश दिए हैं। चमोली की सरस्वती ताल और उत्तरकाशी की केदारताल का वैज्ञानिक सर्वे जल्द शुरू होगा।
-
UCC और महिला सुरक्षा: मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) महिलाओं की 100% सुरक्षा की गारंटी देता है।
-
खेल विश्वविद्यालय के 94 पद सृजित: राज्य में खेल विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन का रास्ता साफ हो गया है; इसके लिए 94 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है।
-
साइबर सुरक्षा पाठ: उत्तराखंड पुलिस ने एक अभियान के तहत राज्यभर के 1.75 लाख स्कूली छात्रों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए।
