खेल/मनोरंजनब्लॉग

इफ्फी-53: युवा एवं वृद्ध दोनों तरह के एनिमेशन प्रेमियों का मनोरंजन करेगा ये महोत्सव!

मनोरंजन के माध्यम से दर्शकों को शिक्षित और आकर्षित करना – इसी का नाम एनिमेशन है! इस शैली को बड़े पैमाने पर बच्चों द्वारा इसके जीवंत रंगों, अलग अलग तरह की गतिविधियों और सरल विषयों या संदेशों के लिए पसंद किया जाता है, जिन्हें वे अपने दिल से लगा सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही अब कई महान एनिमेशन फिल्में ज्यादा परिपक्व दर्शकों को लुभाने को तैयार हो रही हैं। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण में इस फिल्म-कला की विभिन्न शैलियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। इस साल इफ्फी दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पांच ऐसी फिल्मों को विशेष रूप से तैयार किए एनिमेटेड सेगमेंट में प्रदर्शित करेगा, जिसकी कहानियां बच्चों और वयस्कों दोनों को पसंद आएंगी।

1. “ब्लाइंड विलोस्लीपिंग वुमन”

2022 की इस जापानी एनिमेशन फीचर फिल्म को प्रसिद्ध लेखक हारुकी मुराकामी की लघु कथाओं से बनाया गया है। फिल्म इस तरह से बनाई गई है कि यह न केवल दुनिया भर में मुराकामी के लाखों प्रशंसकों को आकर्षित करेगी, बल्कि उन फिल्म प्रेमियों को भी आकर्षित करेगी जो लेखक से परिचित नहीं हैं। ये फिल्म इस बात को दिखाती है कि कैसे एक भूकंप और एक विशाल मेंढक, कहानी के पात्रों को “उन सच्चाईयों को प्रकट करने में मदद करते हैं जो वे खुद से छिपा रहे होते हैं”। ये कहानियां यादों, सपनों और कल्पनाओं से बनी हैं, जो भूकंप के अलग-अलग विजन से प्रभावित हैं, क्योंकि कहानी के पात्र इस बात से कनेक्ट करने की कोशिश करते हैं कि वे वास्तव में कौन हैं।

इसे बनाने वाले पियेर फोल्डेस अमेरिका में जन्मे संगीतकार, ऑर्केस्ट्रेटर, पेंटर और फिल्मकार हैं।

 

2. माई लव अफेयर विद मैरिज

2022 की ये एनिमेशन ड्रामा संगीत और विज्ञान के इस्तेमाल से प्रेम और जेंडर की बायोलॉजिकल कैमिस्ट्री को टटोलती है। साथ-साथ ये सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप चलने के लिए एक व्यक्ति पर बने सामाजिक दबावों की जांच करती है। यह एक महिला के आंतरिक विद्रोह की कहानी है। ज़ेल्मा एक युवा महिला है। प्यार को जीतने के लिए उसे पौराणिक प्रेम गीतों का सहारा लेना पड़ता है। यह उसके लिए एक तरह का दबाव है और वह इस दबाव के अनुकूल होने के लिए दृढ़ है। लेकिन वो जितना ज्यादा ऐसा करती है, उसका शरीर उतना ही विरोध करता है।

ये फिल्म दुनिया भर के फिल्म समारोहों में दो पुरस्कार और छह नामांकन जीत चुकी है।

इसे बनाने वाले सिग्ने बाउमेन एक लातवियाई एनिमेटर, कलाकार, चित्रकार और लेखक हैं, जो वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने 16 शॉर्ट और दो एनिमेटेड फीचर फिल्मों को लिखा, निर्देशित, डिजाइन और एनिमेट किया है।

3. द आइलैंड

2021 की ये फीचर एक म्यूजिकल एनिमेशन है जो रॉबिन्सन क्रूसो मिथक पर आधारित है। द रॉबिन्सन क्रूसो मिथ: द लिटिल प्रिंस मोंटी द पाइथन से मिलता है, जो अवधारणा से ग्रस्त है। रॉबिन्सन एक डॉक्टर है। उसने स्वेच्छा से अकेले रहने का फैसला किया है, एक ऐसे द्वीप पर जो प्रवासियों, गैर सरकारी संगठनों और गार्डों से भरा हुआ है। वो फ्राइडे को बचाता है, जो एक भगोड़ा है, अपनी अवैध शरणार्थियों वाली नाव में बचा इकलौता इंसान है। इस द्वीप पर अपनी यात्रा के दौरान रॉबिन्सन का सामना असाधारण प्राणियों और घटनाओं से होता है। एक ऐसी दुनिया जहां हर कोई अपने ही स्वर्ग की तलाश में है वहां विजुअल पोएट्री और प्रतीकों के जरिए वो समसामयिक घटनाओं का सामना करेगा।

इसे बनाने वाली रोमानिया में जन्मी एंका डेमियन कला से संबंधित विषयों पर कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता रही हैं। ‘द आइलैंड’ उनकी सातवीं फीचर है।

फिल्म संगीतकार और म्यूजिशियन एलेक्जेंडर बालेनस्कू रोमानिया में जन्मे दिग्गज संगीतकार हैं और उन्हें हमारे समय के सबसे दूरदर्शी और रोमांचक वायलिन वादकों में से एक गिना जाता है।

4. डज़न्स ऑफ नॉर्थ

यह 2021 जापानी एनीमे-शैली की एनिमेटेड फिल्म पूर्वी जापान में 2011 के भूकंप के बाद को दर्शाती है। संवाद-रहित ये फिल्म चित्रों के जरिए उजाड़ और भयानक धरातल को निर्मित करती है। इससे असल घटनाओं के कारण पैदा होने वाली आधुनिक-युग की पीड़ाओं को एक मिथकीय और सार्वभौमिक आयाम मिल जाता है। इसमें मानव अस्तित्व की विडंबनाओं और त्रासदियों को आशा की किरण के साथ दिखाया गया है। जैसे एक अंधेरे थिएटर में चमकती स्क्रीन होती है, उसी तरह यह फिल्म नकारात्मक अंधेरे की स्थिति में भी सकारात्मक रोशनी दिखाती रहती है।

इसे बनाया है बहुत प्रशंसित फिल्मकार कोजी यामामुरा ने जो अपनी ऑस्कर नामांकित “माउंट हैड” (2002) जैसी कई शॉर्ट-फॉर्म फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

 

5. पिनोचियो

2022 की ये फिल्म लकड़ी की कठपुतली की क्लासिक कहानी को फिर से जीवंत करती है, जिसे जिपेट्टो नाम के एक दुःखी बढ़ई के दुख को कम करने के लिए जादुई रूप से जिंदा कर दिया जाता है।

एकेडमी पुरस्कार विजेता गुएर्मो डेल टोरो और मार्क गुस्टाफसन द्वारा निर्देशित ये अनोखी, स्टॉप-मोशन फिल्म दुनिया में अपनी जगह खोजने निकले पिनोचियो के शरारती और अवज्ञाकारी कारनामे दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!