बिजनेस/रोजगारसुरक्षा

अग्निवीर एवं JCO/OR भर्ती परीक्षा 1 से 12 जून तक होगी ऑनलाइन

 देहरादून, 20 मई।  भारतीय सेना ने अग्निवीर तथा जूनियर कमीशंड ऑफिसर/अन्य रैंक (JCO/OR) भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है। यह देशव्यापी परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए देशभर के 206 शहरों में स्थापित 403 समर्पित परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 22 विभिन्न भर्ती श्रेणियों के अभ्यर्थियों का मूल्यांकन होगा। गढ़वाल क्षेत्र के हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के पात्र अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे।

इस बीच अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए सेना ने बताया है कि प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से आधिकारिक ‘जॉइन इंडियन आर्मी’ (JIA) पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर लॉग इन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट कर लें। साथ ही, प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र तथा रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!