सुरक्षा

आईटीबीपी जवानों ने गौचर में तिरंगा रैली निकालकर खुशी का इजहार किया

गौचर से दिगपाल गुसाईं –
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी ने आजादी की 75वीं वर्ष गॉंठ अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तिरंगा रैली निकालकर खुशी का इजहार किया।


वाहनी के सैनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में वासनी के जवानों ने हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर वाहिनी परिसर से मुख्य बाजार तक भारत माता की जय के नारों के साथ रैली का आयोजन कर भारत के आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने पर खुशी का इजहार किया। आयोजन के उपरान् 8वीं वाहिनी के सैनानी हफीजुल्लाह ने बताया कि स्थानीय नागरिकों में देश प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है।

इस रैली का मूल उद्देष्य एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर फहराना ही नहीं वल्कि तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध स्थापित करना, राश्ट्र निर्माण के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता की भावना का विकास करना भी है। उन्होंने बताया रैली वाहनी परिसर से हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ मुख्य बाजार से वापस वाहनी परिसर में विसर्जन की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!