Front Page

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध : सैकड़ों यात्री फंसे

–थराली से हरेंद्र बिष्ट–

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले तीन घंटों से अधिक समय से बंद पड़े होने के कारण सैकड़ों यात्री इस सड़क पर फंस गए हैं। बीआरओ के द्वारा सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है किन्तु के पहाड़ी टूटने के कारण सड़क के वाशआउट हों जाने के कारण उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

शनिवार दोपहर दोपहर को अचानक से मौणा छिडा के पास एक बड़ी चट्टान के खिसक कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरने एवं उससे सड़क के टूट कर पिंडर नदी में समा जाने के कारण इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया हैं। दोपहर करीब एक बजे सड़क टूट जाने के कारण नारायणबगड़,थराली व देवाल विकासखंडों का सीधा यातायात संपर्क जिला मुख्यालय गोपेश्वर सहित राजधानी देहरादून से कट गया हैं।वही गढ़वाल से कुमाऊं आने-जाने वाले सैकड़ों यात्री इस सड़क पर फंस गए हैं। सड़क को खेलने के लिए बीराओ के द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं। किंतु मार्ग के एक बड़े भाग के टूट कर पिंडर नदी में समा जाने के कारण उसे अपेक्षित सफलता नही मिल पाई हैं। समाचार लिखे जाने तक मार्ग नही खुल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!