Front Page

नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ की नई कार्यकारिणी गठित, सुखवीर रौतेला बने अध्यक्ष

गोपेश्वर 22 जुलाई(उहि)। नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी लोकजात भ्रमण के संबंध में चर्चा की गई ।इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।
नंदानगर घाट में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से पूरानी कार्यकारिणी को भंग कर के नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुखबीर रौतेला को अध्यक्ष, कृपाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह रावत कोषाध्यक्ष, हर्षबर्धन बिष्ट सचिव, राजेन्द्र प्रसाद गौड़ सहसचिव, बिक्रम सिंह बिष्ट संरक्षक,संयोजक मंडल रेखा देवी, भागवत सिंह बिष्ट ,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव फर्स्वाण, मोहन सिंह नेगी,गंभीर बिष्ट, लक्ष्मण खत्री, मकर सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी में माधो सिंह, उमेश चंद्र, रंजीत खत्री, अनिल बिष्ट, महिपाल सिंह रावत ,दीपक रतूड़ी, सूरज पंवार, दिनेश गौड़,अजित बिष्ट,चंद्रमोहन नेगी, सोशल मीडिया मनोज बिष्ट,मयंक गौड़,उमेश गौड़, अरविंद गौड़, सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया।

 सुखवीर रौतेला बने अध्यक्षकार्यकरिणी की अगली बैठक 1 अगस्त को पुनः मंदिर परिसर में आयोजित की जानी है तथा दोनों डोलियों का भ्रमण कार्यक्रम भी तय किया गया जिसके तहत 22 अगस्त से दोनों डोलिया विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए 3 सितंबर को सप्तमी की जात दशोली की डोली बालपाट एवम बधान की डोली बेदनी कुंड में लोकजात सम्पन की जाएगी बैठक में ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी ने सभी का स्वागत एवम धन्यवाद किया साथ ही कहा कि इस वर्ष होने वाली लोकजात को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा सभी से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!