क्षेत्रीय समाचार

वायु सेना के बाद अब पुलिस से भी रिटायर हुए मनोज चन्द्र शर्मा

 

पौड़ी, 31 अगस्त। जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के भूतपूर्व सैनिक मनोज चन्द्र शर्मा अधिवर्षता पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति के मौके पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले मनोज चन्द्र शर्मा को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की।

मनोज चन्द्र शर्मा 19 नवंबर 2008 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए तथा 3 जनवरी 2023 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। मनोज चन्द्र शर्मा द्वारा भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 15 वर्ष 9 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गई। वह अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!