मैक्स अस्पताल देहरादून के डाक्टरों ने रेडिकल कंप्लीशन कोलेसिस्टेक्टोमी और लिवर का वेज रिसेक्शन द्वारा रोगी की बचायी जान
देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों ने एक 69 वर्षीय रोगी के लीवर से कैंसर की कोशिकाओं को हटाने के लिए रेडिकल कंप्लीटेशन कोलेसिस्टेक्टोमी की। रेडिकल कंप्लीटेशन कोलेसिस्टेक्टोमी और लिवर का वेज रिसेक्शन इस पर निर्भर करता है कि कैंसर कहां है और यह कितनी दूर तक फैल चुका है। एक विस्तारित कोलेसिस्टेक्टोमी कम से कम हटा देती है : गॉलब्लैडर में । गॉलब्लैडर के बगल में लिवर टिश्यू का लगभग एक इंच या अधिक साथ ही आसपास के सभी लिम्फ नोड्स।
इस मरीज के लिवर कैंसर का पता तब पता चला जब वह अस्पताल में गॉलब्लैडर सर्जरी के लिए आयी थी। सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने उसके गॉलब्लैडर की थैली के चारों ओर एक बड़ा ऊतकों का समूह देखा जो की सामान्यता नहीं दिखाई नहीं दे रहा था। यह प्रक्रिया एक सर्जिकल जीआई ऑन्कोलॉजिस्ट द्वारा की गई थी जिसमे लिवर और आसपास के ऊतकों के एक हिस्से को सफलतापूर्वक हटा दिया था और रोगी का जीवन बच गया।
