आपदा/दुर्घटना

ग्वालदम-थराली-कर्णप्रयाग मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त ; 1 मरा 8 घायल

–रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट–
थराली, 15 जुलाई। ग्वालदम-थराली-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को घनियालधार के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार नौ लोगों में से एक पुरुष एवं एक महिला की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। जबकि चालक सहित 8 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस हादसे पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दिए जाने एवं घायलों का उचित उपचार करने की बात कही।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रही डाक मैक्स वाहन नंबर यूके 11टीए 2388 धनियालधार नामक स्थान के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब मीटर 300मीटर गहरी खाई में जा गिरी।इस वाहन में चालक सहित 10 सवारियां मौजूद थी।जिस कारण इसमें सवार 43 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी किशनानंद निवासी रैतीली श्रीकोट बागेश्वर एवं 55 राजेन्द्र चौधरी पुत्र सुखाली चौधरी हाल निवास ग्वालदम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उतरांव कर्णप्रयाग,फुन्नी देवी पत्नी प्रताप राम, एवं उसकी पुत्री अनिता दाबों बागेश्वर,प्रवीण पुत्र अशोक कुमार निवासी दिल्ली, चालक रोहित पुत्र गंभीर सिंह बैनोली थराली, गौरव पांडेय पुत्र मोहन चंद्र पांडेय जौला थराली, हरेंद्र पुत्र नारायण सिंह थराली एवं कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम जख्मी हो गए हैं।

घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किया गया। गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया हैं। थराली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एसएसबी ग्वालदम की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किए गए।मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!