खेल/मनोरंजन

खेल महाकुंभ के लिए उत्तरकाशी में 24 हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण

 

उत्तरकाशी, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में न्याय पंचायत, विधानसभा और सांसद स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अब तक 24,353 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
खेल मंत्री  ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खिलाड़ियों के पंजीकरण और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को खेल मैदान, खिलाड़ियों की सुविधाएं, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाएं।
आंकड़ों के अनुसार न्याय पंचायत स्तर पर 20,874, विधानसभा स्तर पर 2,554 और सांसद स्तर पर 925 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। न्याय पंचायत स्तर पर गंगोत्री क्षेत्र 7,672 खिलाड़ियों के साथ सबसे आगे है। पुरोला में 7,198 और यमुनोत्री में 6,004 पंजीकरण हुए हैं।
विकासखंड स्तर पर भटवाड़ी से सर्वाधिक 5,648 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने प्रतियोगिताओं के चरणबद्ध और व्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!