ब्लॉगराष्ट्रीय

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 16 जुलाई से 14 अगस्त तक भारत रंग महोत्सव, 2022 आयोजित करेगा

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, भारत की आजादी के 75 साल के उत्सव को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली की ओर से “आजादी का अमृत महोत्सव – 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022 (आजादी खंड)” नामक एक उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव 2022” के तहत किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OL7U.jpg

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) रमेश चंद्र गौड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस श्रृंखला के तहत भारत के विभिन्न शहरों में 30 नाटकों का मंचन किया जाएगा। नई दिल्ली के कमानी सभागार में 16 जुलाई 2022 को इस महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा और बाद में इसे देश के 5 अन्य शहरों – भुवनेश्वर, वाराणसी, अमृतसर, बेंगलुरु और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 14 अगस्त, 2022 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में इस उत्सव के समापन के लिए एक विशेष शो का आयोजन किया जाएगा

प्रो. (डॉ.) रमेश चंद्र गौड़ ने विशेष रूप से यह बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 25 जुलाई को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के परिसर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व-संध्या पर कारगिल एक नाट्य कथा नामक एक विशेष नाटक का मंचन करेगा, जहां पर रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। जवाहरलाल आउटडोर स्टेडियम में 14 अगस्त को विशेष नाटक का मंचन किया जाएगा।

गौर ने नाटकों के मंचन के सभी स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली की भी जानकारी दी। प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर www.nsd.gov.in वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण के बाद प्रवेश निःशुल्क होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!