Front Page

मानवाधिकार आयोग ने देहरादून के अस्पताल में आग लगने से मरीज की का लिया संज्ञान

आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव एवं एसएसपी देहरादून को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मांगी इस प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट

 

नयी दिल्ली, 26 मई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 20 मई 2026 को उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के मुताबिक, 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनमें से, एक महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य को छुट्टी दे दी गई।

आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में कही गई बातें, यदि सच हैं, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती हैं। इसलिए, आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

21 मई 2026 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग फैलनी शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!