कर्णप्रयाग के बरतोली गांव में 16 वर्षो बाद हो रही है पांडवलीला
गौचर, 16 दिसंबर (गुसाईं)। विकास खंड कर्णप्रयाग के बरतोली गांव में 16 वर्षो बाद हो रहे पाण्डव लीला को लेकर क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
पांडव लीला आयोजन के अध्यक्ष (पूर्व प्रधान) भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में पाण्डव नृत्य को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पाण्डव नृत्य का आयोजन नौ दिसम्बर से शुरू होक 23 दिसम्बर तक किया जाएगा। इस आयोजन में दिलबर सिंह बिष्ट,हरि सिंह बिष्ट,महिला मंगल दल ,युवक मंगल दल के सभी कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं।