गंगोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल और स्वच्छ जल
उत्तरकाशी, 17 अप्रैल। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम सुरक्षित और सुविधायुक्त यात्रा अनुभव प्रदान के लिए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
इसी क्रम में ईई जल संस्थान एल. सी रमोला ने बताया कि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सभी वाटर एटीएम पूरी तरह सुचारू है और नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। वाटर एटीएम में तकनीकी खराबी आने की स्थिति के तत्काल समाधान के लिये यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर पर्याप्त संख्या में मेन पॉवर की भी व्यवस्था की गई है।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सहित सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
