क्राइम

युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कोटद्वार, 24 मई ( शिवाली)। सतपुली पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बना कर शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों स्थानीय सतपुली निवासी एक महिला ने थाना सतपुली में दी गई तहरीर में बताया था कि सतपुली निवासी इमरान पुत्र अब्दुल वहिद ने उसकी बाथरुम में नहाते वक्त अश्लील विडियो बनाकर उसका लैंगिग शोषण किया।

तहरीर के आधार पर सतपुली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्त इमरान को पौड़ी रोड़ पर नयार नदी पुल के समीप सतपुली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल थे।

राजेन्द्र शिवाली पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!