Front Page

लाटू सिद्ध पीठ वांण के कपाट 5 मई को खुलेंगे, कपाटोद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रित

—रिपोर्ट- हरेंद्र बिष्ट
थराली, 21 अप्रैल।प्रसिद्ध लाटू सिद्ध पीठ वांण के कपाट आगामी 5 मई को बैसाखी पूर्णमासी के दिन आम श्रद्धालुओं के पूजा पाठ एवं दर्शनों के लिए खुलेगे।जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कपाटोद्घाटन के लिए क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम कैबिनेट मंत्रियों को आमंत्रित किया है।


वैदिक गणना के अनुसार इस वर्ष प्रसिद्ध लाटूधाम वांण के कपाट आगामी 5 मई बैसाख पूर्णिमा के दिन विधि-विधान के साथ खोले जाएगा।लाटू देवता के मुख्य पुजारी खीम सिंह बिष्ट ने पट खुलने की तिथि की घोषणा की।इस अवसर पर लाटू देवता, मां नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह बिष्ट,हाट कल्याणी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, समिति के सचिव खिलाप सिंह, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह बुग्याली, सरपंच महीपाल सिंह,ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, रघुवीर सिंह,प्रताप सिंह,नारायण सिंह, भागचंद सिंह आदि मौजूद थे। इधर कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को मंदिर समिति ने आमंत्रित किया है।इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, देवाल भाजपा महामंत्री युवराज बसेड़ा, जिपंस कृष्णा बिष्ट ने सीएम एवं कैबिनेट मंत्री से राजधानी में भेट कर उन्हें आमन्त्रण पत्र सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!