ब्लॉगराजनीतिराष्ट्रीय

समर्थन मांगने राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू पहुंची देहरादून : 2 निर्दलियों का भी मिला समर्थन 

 

देहरादून 11 जुलाई  (उहि )।  राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू को निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिल रहा है। द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा करने वाले उत्तराखंड के दो निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल हैं.


श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित  शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया.

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.   इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!