राष्ट्रीय

राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामांकन खुले : पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन 15 सितंबर तक

नयी दिल्ली, 28  जुलाई (उहि )। सरकार ने एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके, जिससे पारदर्शिता और जन भगीदारी सुनिश्चित हो सके। ये पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को ये सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करें।

वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं:

  1. पद्म पुरस्कार – अंतिम तिथि 15/09/2022
  2. कौशलाचार्य पुरस्कार – अंतिम तिथि 30/07/2022
  3. वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – वयोश्रेष्ठ सम्मान – अंतिम तिथि 18/08/2022
  4. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 – अंतिम तिथि 28/08/2022
  5. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 28/08/2022
  6. दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 – अंतिम तिथि 28/08/2022
  7. दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 28/08/2022
  8. राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/07/2022
  9. नारी शक्ति पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/10/2022
  10. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/08/2022
  11. ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/07/2022
  12. सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/07/2022
  13. मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – अंतिम तिथि 30/07/2022
  14. जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर जाएं।

————————————————————————————————————————-

‘पद्म पुरस्कार-2023’ के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2022 तक खुले हैं

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं 1 मई 2022 से जारी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नाम से ये पद्म पुरस्कार देश के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के जरिए विभिन्‍न क्षेत्रों में लोगों के ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य या योगदान’ को सराहा जाता है। ये पुरस्‍कार सभी क्षेत्रों/विषयों जैसे कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्‍यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

जाति, पेशा, पद या महिला-पुरुष के आधार पर भेदभाव किए बिना ही सभी व्यक्ति ये पुरस्कार पाने के पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत लोगों सहित समस्‍त सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसा करें। उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।

नामांकन/अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियम वेबसाइट की https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध हैं।

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!