शिक्षक संघ चम्बा के चुनाव में रविंद्र खाती अध्यक्ष व मंगत नेगी मंत्री निर्वाचित
गजा, (टिहरी), 20 दिसंबर ( उनियाल)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रविंद्र सिंह खाती अध्यक्ष पद व मंगत नेगी मंत्री पद पर निर्वाचित हुए।
विकास खंड चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी राकेश बागडी और कुशाल सिंह विष्ट की देखरेख तथा चुनाव पर्यवेक्षक विनोद बागडी के निर्देश मे समपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रविंद्र खाती व विजेंद्र पंवार ने नामांकन दाखिल किया। जिसमेें कुल 223मत में से रविंद्र खाती ने 145मत हासिल कर जीत दर्ज की।
मंत्री पद पर मंगत नेगी को 130मत व श्रीमती संगीता चमोली को 92मत प्राप्त हुए और मंगत नेगी विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती दीपिका आर्य ने 116मत हासिल किये जबकि अजय रमोला को 104मत मिले। कोषाध्यक्ष पद महिलाओं को मिला।कार्यकारिणी के शेष सभी 17पद पर निर्विरोध चयनित किए गए।
शांति पूर्ण चुनाव समपन्न होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र खाती, मंत्री मंगत सिंह नेगी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपिका आर्य ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पर्यवेक्षक विनोद बागडी ने शपथ दिलाई।