पर्यावरण

नन्दानगर बीडीसी बैठक के बाद अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान


नन्दानगर, 27 मई ( गुसाईं)। शनिवार को विकास खण्ड नन्दानगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों ने नन्दानगर घाट मुख्य बाजार, चौराहों एवं चुफलागाड व नन्दाकिनी नदी के आस-पास बृहद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की।

इस  अवसर पर बीडीसी बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसके बाद  आसपास की  जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए व्यापार मंडल एवं स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन के इस कदम की  सराहना की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल एवं स्थानीय लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

स्वच्छता अभियान में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसीएमओ, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता, उप कोषाधिकारी के अतिरिक्त ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कार्मिक शामिल थे। इस अभियान में व्यापार मंडल नंदानगर तथा जिला पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए पर्यावरण मित्रों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!