सतपाल महाराज की संथा ने दिया यात्रियों के बीमे के लिए मुख्यमंत्री को 10 करोड़ का चेक

Spread the love
   मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार में आयोजित सद्भभावना सम्मेलन में सतपाल महाराज के परिवार के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए।

देहरादून, 16  अप्रैल।  आध्यात्मिक गुरु एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मानव उत्थान समिति ने आगामी चार धाम यात्रा में आने वाले 1000 श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री धामी को   10  करोड़ का दुर्घटना बीमा चेक सौंपा है।

ऋषिकुल कॉलेज मैदान, हरिद्वार में  शनिवार को मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सद्भभावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले प्रति यात्री के लिए 1 लाख की करवाई जा रही है। चार धामों के लिए 1000 व्यक्तियों के लिए कुल 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा समिति द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए जा रहे मानवता के कार्य अति सराहनीय है।

सतपाल  महाराज के नेतृत्व और प्रेरणा के तहत भारतीय सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत स्थापित एक अखिल भारतीय पंजीकृत स्वैच्छिक गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण और धर्मार्थ संगठन है। इसका प्राथमिक कार्य पूरे भारत और नेपाल में आध्यात्मिक सभाओं का आयोजन करना है, जिसमें अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं को भी बोलने के लिए आमन्त्रित किया जाता है।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान में चाहर दिवारी के निर्माण कार्य को घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य के विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण के मामले सामने आए है। उन्होंने कहा सरकारी भूमि पर किसी को भी अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। जिन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है उन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरि है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,  जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!