क्षेत्रीय समाचारराजनीति

पोखरी में कांग्रेस का संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

पोखरी, 23 जुलाई। विकासखंड कार्यालय के सभागार में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि कांग्रेस की जनहितैषी एवं लोककल्याणकारी नीतियों तथा विचारधारा से प्रभावित होकर और भाजपा सरकार के कुशासन से निराश होकर लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके आने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आपसी एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं और आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप राणा, आजाद इंद्रप्रकाश रडवाल, बिकेंद्र नेगी, अधिवक्ता श्रवण सती, विशम्बर मदवाल, कुंवर सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!