क्षेत्रीय समाचार

श्रीअरविंद जन्मोत्सव पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं

ज्योतिर्मठ, 10 अगस्त (कपरूवाण)। श्रीअरविंद जन्मोत्सव के अवसर पर अरविंद अध्ययन केंद्र ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ नगर के 11 विद्यालयों के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम बदरीनाथ वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय, ज्योतिर्मठ में आयोजित किया गया। संस्था के सचिव ओमप्रकाश डोभाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों के साथ प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष प्रकाश पंवार ने प्रतियोगिताओं से संबंधित व्यवस्थाओं का संचालन किया। इस अवसर पर कमला भट्ट सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रामदयाल मैदुली और वर्तमान प्राचार्य दरवेश्वर प्रसाद थपलियाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष एवं उत्तर मध्यमा संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद पंत ने अध्ययन केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को श्रीअरविंद अध्ययन केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह श्रीअरविंद के जन्मदिवस से एक दिन पूर्व 14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!