Skip to content
Uttarakhand Himalaya
  • Home
  • क्षेत्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय
  • आपदा/दुर्घटना
  • राजनीति
  • खेल/मनोरंजन
  • सुरक्षा
  • पर्यावरण
  • ब्लॉग
  • अन्य
    • क्राइम
    • धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा
    • बिजनेस/रोजगार
    • विज्ञान प्रोद्योगिकी
    • शिक्षा/साहित्य
    • स्वास्थ्य
  • संपर्क सूत्र
  • Login
Uttarakhand Himalaya
  • Home
  • क्षेत्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय
  • आपदा/दुर्घटना
  • राजनीति
  • खेल/मनोरंजन
  • सुरक्षा
  • पर्यावरण
  • ब्लॉग
  • अन्य
    • क्राइम
    • धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा
    • बिजनेस/रोजगार
    • विज्ञान प्रोद्योगिकी
    • शिक्षा/साहित्य
    • स्वास्थ्य
  • संपर्क सूत्र
  • Login
Front Page

उत्तराखंड में नक़ल की तरह ड्रग माफिया के खिलाफ भी कठोर कानून बनेगा

June 20, 2023 admin
देहरादून, 20  जून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता है। सीएम श्री धामी ने उत्तराखण्ड में नशे की सप्लाई चैन तोड़ने के लिए पुलिस विभाग को नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों व ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने आगामी 26 जून को वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे के अवसर पर प्रदेशभर के युवाओं के एण्टी ड्रग ई प्लज के आंकड़े को 55300 से बढ़ाकर नया रिकॉड बनाने का लक्ष्य पुलिस विभाग को दिया है। उन्होंने कहा कि योग दिवस की भांति ही आगामी 26 जून को राज्यभर में वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि राज्य में नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना, संचालन, उपचार एवं चिकित्सकों की व्यवस्था हेतु स्पष्ट गाइडलाइन्स एवं वर्किंग प्लान को जल्द से जल्द कार्यान्वित करने में आ रही बाधाओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री स्तर पर सीधा सम्पर्क किया जाए। वर्तमान में राज्य में  निजी प्रयासों से 43 निजी नशा मुक्ति केंद्र संचालित है।  मंगलवार को सचिवालय में एनसीओआरडी (स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन मीटिंग) की चौथी राज्य स्तरीय बैठक में उन्होंने एण्टी ड्रग्स टास्क फोर्स को मजबूत करने की भी बात की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को मात्र बैठकों तक सीमित न रहकर कार्याे कों धरातल पर उतारने के लिए ऑनरशिप लेने की कार्य संस्कृति विकसित करनी होगी। यह अधिकारियों के कर्तव्य के साथ ही मानवता की सेवा का भी कार्य है।

 मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों को नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति व प्रशिक्षण हेतु भेजने हेतु कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं।

बैठक में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरों के डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री ज्ञानेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2022 में 238 किलोग्राम चरस, 30 किलोग्राम डोडा, 12 किलोग्राम अफीम, 19.11 किलोग्राम स्मैक, 1.57 किलोग्राम हिरोइन,  1232.55 किलोग्राम गांजा, 105390 कैप्सूलस, 17506 इंजेक्शन, 32110 टैब्लेट्स सीज की गई। इसके साथ ही वर्ष 2022 में 141.5 एकड़ भांग तथा 108.5 भांग की फसल नष्ट की गई। इस वर्ष मई 2023 तक तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 586 केस रजिस्टर्ड हो चुके हैं जिनमें 742 आरोपी गिरफतार हो चुके हैं।

समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी दी गई कि एडीक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) हेतु भारत सरकार द्वारा श्रीनगर, उत्तरकाशी, चम्पावत एवं अल्मोड़ा का चयन किया गया है। इसके तहत मादक पदार्थाे के दुष्प्रभावो के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय/स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार सहायता उपलब्ध करायी जाती है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सचिव श्री आर के सुधांशु, नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरों तथा उत्तराखण्ड शासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड पुलिस के बहु उद्देशीय सरदार पटेल भवन का लोकार्पण
  • “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल” विषय पर मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *








Latest Post

कालसी में बाल चौपाल, 600 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
शिक्षा/साहित्य

कालसी में बाल चौपाल, 600 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 26, 2026 admin

कालसी, 26 नवंबर। देहरादून जिले के कालसी विकासखंड में गुरुवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय बाल

धामी ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Front Page

धामी ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

November 26, 2026 admin
तलवाड़ी महाविद्यालय में संविधान के संरक्षण की ली शपथ गयी
क्षेत्रीय समाचार

तलवाड़ी महाविद्यालय में संविधान के संरक्षण की ली शपथ गयी

November 26, 2026 admin
अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा असहज ?
ब्लॉगराजनीति

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा असहज ?

November 26, 2026 admin
मोरी में फिर आग की भेंट चढ़ा गांव, आखिर कब रुकेगी तबाही?
आपदा/दुर्घटनाब्लॉग

मोरी में फिर आग की भेंट चढ़ा गांव, आखिर कब रुकेगी तबाही?

November 26, 2026 admin
‘भाई बैंड’ ने इफ्फी 2026 में भाईचारे, परंपरा और बदलते समय की एक मधुर गाथा प्रस्तुत की
खेल/मनोरंजनब्लॉग

‘भाई बैंड’ ने इफ्फी 2026 में भाईचारे, परंपरा और बदलते समय की एक मधुर गाथा प्रस्तुत की

November 26, 2026 admin
सेलिब्रेटिंग द जॉय ऑफ सिनेमा : इफ्फी परेड ने गोवा की सांस्कृतिक छटा को सड़कों पर जीवंत किया
खेल/मनोरंजनब्लॉग

सेलिब्रेटिंग द जॉय ऑफ सिनेमा : इफ्फी परेड ने गोवा की सांस्कृतिक छटा को सड़कों पर जीवंत किया

November 26, 2026 admin
आज 26 नवंबर गुरुवार सुबह की देश विदेश की खास सुर्खियां
Front Page

आज 26 नवंबर गुरुवार सुबह की देश विदेश की खास सुर्खियां

November 26, 2026 admin
अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे जिलाधिकारी, विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख भी रहे मौजूद
Front Pageआपदा/दुर्घटना

अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे जिलाधिकारी, विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख भी रहे मौजूद

November 26, 2026 admin
हैरी-मेगन  ब्रिटेन लौटे, राजसी अंदाज कायम
ब्लॉग

हैरी-मेगन  ब्रिटेन लौटे, राजसी अंदाज कायम

November 25, 2026 admin
Copyright © 2026 Uttarakhand Himalaya. Powered by ColorMag and WordPress.
error: Content is protected !!