क्षेत्रीय समाचार

लोगों को जमकर सता रहा मौसम, घर से निकलते ही लग रहे लू के थपेड़े, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। सोमवार को देहरादून के मौसम ने लोगों को जमकर सताया। दोपहर के समय लोग गर्मी के चलते पसीने में नजर आए। घरों से बाहर निकलने वालों को लू ने भी थपेड़ा, खासकर दुपहिया वाहन चालकों को। जो दोपहर के समय में सफर कर रहे थे। दिनभर मौसम साफ रहने के चलते अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जो अधिकतम तापमान से चार डिग्री अधिक रहा। पिछले कई दिनों से तापमान के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान केअनुसार 23 मई को देहरादून शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। मंगलवार को आसमान में कुछ समय बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी कुछ गिरावट होगी।

जबकि कुछ जगहों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 23 मई से प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!