Front Page

पोखरी में व्यापारियों ने जीएसटी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया

–पोखरी से राजेश्वरी राणा–

जी एस टी सर्वे के विरोध में प्रातीय उद्योग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल पोखरी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में जीएसटी विभाग का किया पुतला दहन किया।

वृहस्पतिवार को जी एस टी सर्वे के नाम पर छापेमारी कर ब्यापारियो के उत्पीडन को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पोखरी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में विनायक धार तिराहे पर जी एस टी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर ब्यापारियो का उत्पीडन बंद करने की मांग की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल, ब्लाक अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष खुशहाल चौधरी, महामंत्री जगदीश भट्ट, महिधर पंत, प्रदीप पुरोहित, दीपक चौधरी ,प्रदीप पुरोहित, बिष्णु प्रसाद चमोला, द्धारिका प्रसाद थपलियाल ,हर्षवर्धन चौहान ,पंकज नेगी, अजय कंडवाल, शम्भू प्रसाद भट्ट, गिरीश किमोठी, संजय असवाल, दिग्विजय सिंह रावत, सन्तोष राणा, राजेन्द्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश चमोला सहित तमाम ब्यापारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!