सुरेंद्र नेगी के निधन से गौचर के व्यापारियों में शोक
गौचर, 26 जुलाई(उही)। गौचर के व्यापारी सुरेन्द्र सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर गौचर के व्यापारियों ने कुछ देर के लिए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दरअसल गौचर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी का सोमवार को निधन हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल व महां मंत्री भूपेंद्र बिष्ट के निवेदन पर गौचर के व्यापारियों ने मंगलवार को सुबह नौ बजे तक अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पालिका सभासद अनिल नेगी आदि जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।