क्राइम

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

पोखरी, 7 फ़रवरी (राणा) । गांव की महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो अभियुक्तों को थाना पोखरी पुलिस द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर  गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष डी एस कण्डारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  06/ दिसंबर 2022 को वीर सिंह निवासी लमगौडी जिला रूद्रप्रयाग द्वारा अपनी विवाहिता पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने हेतु ससुराल पक्ष के विरूद्ध राजस्व उपनिरीक्षक चौकी रडुवा में धारा 306/506 भादवि बनाम मुन्नी देवी आदि* पंजीकृत किया गया था।

जिलाधिकारी चमोली के आदेशानुसार विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गयी। प्रकरण महिला की आत्महत्या एवं अपराध गम्भीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव द्वारा विवेचना के सफल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप विवेचक द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए मृतका के पास से प्राप्त सुसाइड नोट को तत्काल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया व विवेचना के प्रत्येक पहलू का विवेचन कर भैतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही/समस्त परीक्षणों की आख्या प्राप्त होने के पश्चात अभियोग में नामजद दो अभियुक्तों, मुन्नी देवी पत्नी बालकदास निवासी ग्राम-तौणजी और अभियुक्त बिरजू लाल  ग्राम तोणजी  को थाना पोखरी पुलिस द्वारा गत दिवस मुखबिर की सूचना पर ग्राम तोणजी से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें  आज न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!