राजनीति

गौचर पहुँचने पर अनिल बलूनी का गर्मजोशी से किया स्वागत

गौचर, 21 मार्च (गुसाईं)। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पहली बार गौचर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने रोड शो के माध्यम से लोगों से समर्थन की अपील की।

अनिल बलूनी के गौचर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके पक्ष में नारेबाजी के साथ मुख्य बाजार में रोड शो के माध्यम से जनता से समर्थन की अपील की। स्थानीय पुलिस चौकी गौचर से मुख्य बाजार होते हुए बाजार के अंतिम छोर तक बिदा किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, संयोजक विजय कपरूवाण, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, निवर्तमान सभासद अंजनी नेगी, ममता आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन टाकुली, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी,गजेन्द्र नयाल, जगदीश जोशी, कुंवर सिंह, कमल सिंह भंडारी, आनन्द सिंह बिष्ट, अनुसूया प्रसाद जोशी,अवनेश चौधरी, देवेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, कैलाश डिमरी, दर्शन कंडारी, सुरेन्द्र लाल, द्वारी लाल, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित पार्टी समर्थक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!