भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के गृह जनपद की सीमा गौचर पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत
–गौचर से दिगपाल गुसाईं ––
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के जनपद चमोली की सीमा गौचर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक बद्रीनाथ श्री महेंद्र भट्ट का जैसे ही अपने गृह जनपद चमोली के मुख्य द्वार गौचर पहुंचे वहां पहले से कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़े से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं न महेंद्र भट्ट जिन्दाबाद प्रदेश सरकार जिन्दाबाद के नारों से उनकी हौसला अफजाई की। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद पहली बार जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर पहुंचने पर महेन्द्र भट्ट का भव्य स्वागत किया। अपने दो दिवसीय दौरे पर चमोली पहुँचे तो गौचर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ अपने युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। पूरे जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, गौचर मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, विकासखंड कर्णप्रयाग के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, सभासद अनिल नेगी, मुकेश नेगी, देवेन्द्र नेगी, सुरेंद्र लाल, अंजनी नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, महामंत्री कृष्णा रावत, उपाध्यक्ष जयन्ती तोमर, प्रकाश शैली, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, सुरेश कुमार, राजेंद्र लाल, दलबीर कनवासी, नितेश चौधरी, चैतन्य बिष्ट, रोशन कुमार, राकेश कुमार, अनूप नेगी, धन सिंह पुंडीर, भगत सिंह कंडारी व कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।