राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद में भव्य स्वागत, कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति जन जन तक पहुँचायें !

–उत्तराखंड हिमालय ब्यूरो —
गोपेश्वर, 30 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आजकल चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर हैं। अपने गृह जनपद चमोली आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अनेक स्थानों पर किया गया। गोचर कमेड़ा से कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, छिनका, बिरही, पीपलकोटी, पाखी आदि स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ श्री भट्ट पर पुष्प वर्षा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

बताते चलें कि महेंद्र भट्ट के रूप में भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय दल के जिले से प्रथम प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा एवं सभी कार्यकर्ता सेवाभाव से जनता के कामों को करें।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण पूरे गढ़वाल मंडल में दिखाई दे रहा है, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और यह उत्साह जनसेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल नाम टम्टा, बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष गजेंद्र रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप रावत, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर श्रीमती पुष्पा पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग श्रीमती दमयंती रतूड़ी, कर्णप्रयाग प्रमुख श्रीमती चंद्रेश्वरी देवी, गैरसेंण प्रमुख शशि देवी, नंदा नगर प्रमुख श्रीमती भारती देवी, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, जिला महामंत्री समीर मिश्रा नवल भट्ट, मंडल अध्यक्ष जय गिरधर सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह बर्तवाल, विनोद कनवासी, मनदीप सिंह फरस्वाण, गजेंद्र असवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!