क्षेत्रीय समाचार

त्यागी ब्राहमण समाज ने 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 

*मुख्य अतिथि सुरेश त्यागी एवं सुनील त्यागी ने युवाओं को संस्कारित करने पर दिया जोर*

खतौली, 13 अक्टूबर। त्यागी ब्राह्मण समाज उत्थान समिति ने 200 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा राष्ट्र एवं समाज के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खतौली के बुआड़ा रोड स्थित आर.के. फार्म में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट श्री सुरेश त्यागी एवं त्यागी ब्राहमण समाज दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी ने कहा कि बच्चों को मेहनत से पढाई करके अपने मां-बाप, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंंने युवाओं को नशाखोरी जैसी घातक प्रवृत्ति से हटाकर उन्हें संस्कारित करने पर जोर दिया। उन्होंंने कहा कि नशाखोरी से युवाओं का स्वास्थय तो खराब होता ही है, साथ ही इससे धन की बर्बादी भी होती है तथा घर में लड़ाई झगड़े और कलह बढ़ती है।


मुख्य अतिथि श्री सुरेश त्यागी ने कहा कि बच्चों को पठन-पाठन के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब बच्चों को शिक्षित कराने तथा असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का इलाज करने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे। डा.वेदप्रकाश त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज और राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वे भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा को जीवन में अपनाएं तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने समाज और राष्ट्र् को गौरवान्वित करें।

कार्यक्रम के अध्यक्ष धनप्रकाश त्यागी ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को संगठित कर उसके चहमुखी विकास पर जोर दिया। इस मौके पर राज्य स्तर की खो खो खिलाड़ी नव्या त्यागी, फोरमुला फोर कार रेस के राष्ट्रीय चैंपियन ध्रुव त्यागी, नासा प्रतियोगिता में शामिल हुए अनिकेत त्यागी, पीएचडी पारुल त्यागी तथा पत्रकार भागेश कुमार त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

समिति के मुख्य संरक्षक डा. एन .के. त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिराज सिंह त्यागी, डा. आयुषी त्यागी, डा.विपुल कुमार त्यागी, प्रेमचंद त्यागी, संजीव त्यागी तथा अमरीश त्यागी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में त्यागी ब्राहमण समाज दिल्ली के महासचिव अमरीश त्यागी, कोषाध्यक्ष विक्रांत त्यागी, पत्रकार भागेश कुमार त्यागी सहित त्यागी समाज गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, शामली, बुलंदशहर, हरिद्वार तथा देहरादून आदि से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बी.के.त्यागी पत्रकार
मीडिया प्रभारी त्यागी ब्राहमण समाज दिल्ली

मो-9871888650

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!